






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2022। एक ट्रक चालक ने गौरव पथ के पास सरदारशहर रोड पर एक खड़े टेम्पू को टक्कर मार दी और ट्रक को एक कार में भिड़ा दिया। ट्रक ने टेम्पू व कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर अनेक नागरिक एकत्र हो गए और ट्रक चालक को ट्रक से नीचे उतार कर उसे ओलमा भी दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में था और इस संबंध में पुलिस थाने में अभी तक कोई मामला नहीं पहुंचा है।




