May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2020। सोशल नेटवर्किंग ने पूरी दुनिया मे क्षेत्रीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें अपने क्षेत्र में एक पहचान बनाने का प्लेटफार्म भी दे दिया है। कस्बे के मात्र 19 वर्षीय युवक रॉकी सारस्वत ने आज अपना तीसरा गीत “यारी” लॉन्च किया और गीत को अपने मित्रों को समर्पित किया। रॉकी ने कुछ समय पूर्व “बापू” गीत गाया जिसे क्षेत्र में खासी सराहना मिली थी। यारी गीत भी युवाओं द्वारा खासा पसन्द किया जा रहा है। गीत के बोल रॉकी ने लिखे है व स्वर भी इन्होंने ही दिए है। लेखन और गायन में रॉकी अपना स्थान बना रहें हैं। गीत की सारी शूटिंग श्रीडूंगरगढ़ में हुई है जिनमें जयपुर पब्लिक स्कूल व करनी हैरिटेज प्रमुख साइट स्पॉट रहें है। गीत के निर्देशन रॉकी ने ही किया है तथा फिल्मांकन व एडिटिंग दीपक निर्वाण ने की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रॉकी सारस्वत ने मित्रों को समर्पित गीत “यारी” आज लॉन्च किया है।