May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। हाईकोर्ट द्वारा पंचायती चुनाव करवाए जाने की आदेशों के बाद चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है। जानकार एक दो दिन में चुनाव की घोषणा होने की संभावनाए जता रहें है। इसी के साथ गांवो में चुनावी माहौल बनने लगा है। गली, मोहल्ले, चाय की दुकानों सहित गांवों की चौपालों पर चुनाव पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीण आगामी संभावनाओं पर अपने मत प्रकट कर रहें है। पंच, सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा से लेकर हार जीत के समीकरण भी निकालना प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीणों में चुनावी उत्सव का जोश व उत्साह छाने लगा है। वहीं प्रत्याशियों ने भी आला नेताओं से नजदकियां बढ़ाने के साथ अपने गांवों में सभी से रामश्यामा शुरू कर दी है। पक्ष विपक्ष की गणित भी शुरू करते हुए प्रत्याशी अपने दम खम की माप तौल में जुट गए है। कई बड़ी पंचायतों में वर्तमान सरपंचो के विपक्ष में तो कहीं पक्ष में चर्चा हो रही है। कहीं नए प्रत्याशी की संभावना पर चर्चा हो रही है।