May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर में नेशनल हाईवे पर  सोलर लाईटों के रूप में गत वर्ष करोड़ों रुपए की लागत से पोल एवं लाईटें लगाई गई थी। घटिया क्वालिटी के कारण अत्यंत कम रोशनी करने वाली इन लाईटों एवं पोल की शिकायत पहले भी कई बार हुई लेकिन करोड़ों रूपए के इस घोटाले की परतें बुधवार दोपहर आई आंधी ने उधेड़ कर रख दी। यहां शाम करीब 4 बजे आई आंधी के कारण हाईवे के किनारे लगे इन सोलर लाईटों के पोल बड़ी संख्या में गिर गए है एवं लाईटें भी टुट गई है। हाईवे पर सात से अधिक पोल गिर गए है एवं अन्य पोल भी गिरने की हालात में है। देखें आप भी फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोल गिरने से आधा हाईवे हुआ अवरूद्ध, कतारों में निकले वाहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर गिरे करोड़ों के पोल, अब हाईवे होगी अंधेरे में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोगों में रोष, भ्रष्टाचार के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में गिरे पोल।