






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। निजी स्कूलों में बालक बालिका का प्रवेश आरटीई के तहत करवाने का इंतजार करने वाले अभिभावकों के लिए बड़ी खबर शिक्षा विभाग की ओर से आई है। विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी करते हुए कल से आवेदन शुरू होने व इस बार प्रवेश नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, फर्स्ट चारों क्लासों में प्रवेश की गाइडलाइन जारी की है। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के निदेशक मनोज गुसाईं ने बताया कि आरटीई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से प्रारंभ होंगे तथा 10 अप्रैल तक अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाईन लॉटरी 12 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अभिभावकों को चयनित विद्यालय में ऑनलाईन रिपोर्टिंग करनी होगी। 12 से 28 अप्रैल तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी व 12 से 5 मई तक अभिभावकों द्वारा दस्तावेजों में संशोधन किया जा सकेगा। 19 अप्रैल से 20 मई तक सीबीईओ द्वारा जांच की जाएगी। शेष कार्रवाइ राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा की जाएगी व चयन प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी होगी।
आयु की गणना होगी ऐसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार चार कक्षाओं में आरटीई के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसमें नर्सरी यानी पीपी3 में 3 वर्ष या उससे अधिक परंतु 4 वर्ष से कम हो। एलकेजी यानी पीपी4 में 3 वर्ष 6 माह या उससे अधिक परंतु 5 वर्ष से कम आयु होनी चाहिए। वहीं यूकेजी यानी की पीपी5 में 4 वर्ष 6 माह या उससे अधिक परंतु 6 वर्ष से कम आयु हो। इन बच्चों की जन्म तिथि 31-03-16 से 31-03-18 के बीच हो। वहीं कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु 5 वर्ष या उससे अधिक परंतु 7 वर्ष से कम हो। इन बच्चों की आयु जन्म तिथि 31-03-16 से 31-03-18 के बीच हो। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के निदेशक मनोज गुसाईं ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए बालक बालिकाओं की न्यूनतम व अधिकतम आयु 31 मार्च 2023 को पूर्ण होनी चाहिए।



