May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-05 at 9.23.22 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। आज सावन के तीसरे सोमवार क्षेत्र में सभी शिवालयों में शिव पूजन के आयोजन हुए। घरों में भी लोगों ने बड़ी संख्या में पूजन किया। सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मन्दिर में सुबह 5 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं सोमवार रात 9 बजे यहां पंचानन रुद्राभिषेक का आयोजन जारी है। वहीं चिड़पडनाथजी की बगीची में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया है व रात 8 बजे महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ। कोलकाता में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी धर्मचंद शिवरतन मोहता परिवार द्वारा भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया गया। पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा पांच पंडितों सहित भगवान शिव का भव्य श्रृंगार, अभिषेक, आरती का आयोजन गंगाशहर में अनिल तावनिया के यहां संपन्न करवाया गया। वहीं आडसर बास के श्रीराम मंदिर में भजन कीर्तन में स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर शिव भजनों की प्रस्तुतियां हो रही है। सावन माह में क्षेत्र में चारों और शिव भक्ति के आयोजन परवान है। शिव भक्तों में उल्लास व उत्साह के साथ शिव भक्ति के रंग चढ़े नजर आ रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धा व भक्ति के साथ हो रहें शिव पूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडितों द्वारा वैदिक विधान के साथ पूरे हो रहें रुद्राभिषेक के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में झंवरो के मंदिर में हुआ भजन कीर्तन के साथ सत्संग का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मन्दिर में हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता में ओमप्रकाश झंवर के घर हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन।