May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-05 at 9.32.32 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। 110 किलोमीटर की यात्रा चार दिन में पूरी कर कोलायत से पवित्र जल लेकर देराजसर व गोपालसर पहुंचे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा व जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। गांव देराजसर पहुंचे दो दर्जन कांवड़ियों के जत्थे का सोमवार को शिव मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम के निर्देशन में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शाम को शिव मंदिर में पंडित चक्रपाणी गौड सीताराम के सानिध्य में महादेव की विशेष पूजा अर्चना हुई। शिव भक्तों ने पवित्र जल से रुद्राभिषेक कर भगवान भोले भंडारी से अपनी मन्नतें मांगी। इधर नीलकंठ महादेव कावड़ यात्रा संघ के कावड़िए भी सोमवार को कावड़ के साथ अपने गांव गोपालसर पहुंचे। जहां कावड़ियों ने गोपालसर – दुलचासर के शिव मढ़ी में बाबा का अभिषेक कर मन्नतें मांगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव में शाम को किया विधि विधान से शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा से कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर में कावड़ियों का हुआ भव्य स्वागत।