May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। बीकानेर गौशाला संघ एवं पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र के गौशाला संचालकों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान संबधी नियमों एवं जानकारियां देने के लिए रविवार को तहसील स्तरीय गौशाला संचालक प्रशिक्षण एवं संवाद शिविर आयोजित किया गया। गांव बाना की श्री बांके बिहारी गौशाला समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र की 60 गौशालाओं के संचालकों, पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं गौशाला संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिथि रूप में उपस्थित गोपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ कुलदीप चौधरी ने गौशाला संचालन का कार्य सेवा का कार्य बताया और इसे समाज एवं सरकार दोनों के सहयोग से कर पाने को संभव बताया। जिला गोपालन अधिकारी गोपालसिंह नाथावत ने सभी कागजी कार्रवाइयां पूर्ण रखने, समय-समय पर विभाग के दिए निर्दशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। पशुपालन विभाग के डॉ लालचंद शर्मा ने मौसमी बीमारियों व टीकाकरण के बारे में जानकारियां दी। गौशाला संघ के जिलाध्यक्ष सुरजमालसिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, तहसील अध्यक्ष मालाराम शर्मा भी मंचासीन रहे। इन्होंने गौशाला संचालन में आने वाली कठिनाईयों के बारे में बताते हुए जल्द समधान के प्रयास करने की मांग अधिकारियों से की। गांव बाना के सरपंच रामरख बाना ने पूरे तहसील क्षेत्र के गांवों से आए गौशाला संचालकों का अभिनदंन करते हुए गौसेवा को सर्वोच्च सेवा बताई। कार्यक्रम का संयोजन मास्टर प्रभुराम बाना ने किया एवं बांके बिहारीलाल गौशाला के अध्यक्ष फुसाराम बाना, सचिव मांगीलाल बाना, कोषाध्यक्ष संगराम बाना ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना की गौशाला में हुई बैठक, शामिल हुए क्षेत्र के गौशाला संचालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय अधिकारी व गौशाला संघ के पदाधिकारी हुए मंचासीन, दी जानकारी, हुआ विचार विमर्श।