






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव आज थम गया है और पूरे बाजार में सन्नाटा छाया है। ग्रामीण, व्यापारी, सरपंच, पंच, महिलाएं, युवा धरने पर बैठे है। मांग है सीएचसी गांव के बीच में स्थित पुरानी सीएचसी के स्थान पर ही बनाने की। सरपंच प्रतिनिधि व उपसरपंच जुगराज संचेती ने धरने की अगुवाई करते हुए क्षेत्र के माकपा, भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी सभी के नेताओं ने धरनास्थल पर आकर धरने को समर्थन देने की अपील की है। संचेती ने कहा कि गांव की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी का साथ देने के लिए जनप्रतिनिधि आए और जनहित में हमारी सीएचसी का निर्माण करवाने में अपना समर्थन देवें। धरना स्थल पर उपस्थित गोपाल गोदारा, लूणाराम बावरी, कपूर पटावरी, ओम इन्दौरिया, हुलास मेघवाल, मुन्निराम सींवल, धन्नाराम सींवल, चौखाराम गोदारा, मनोज संचेती, तुलछाराम बांगरवा, सोहन प्रजापत, मन्नीर खां लखारा, बाबूलाल सारण, विजय कुमार माली, माणक सोनी, मोहित पटावरी, अर्जुन नाई सहित सभी पंच शामिल है और ये सभी बिना किसी राजनीति के सीएचसी का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग कर रहें है। (पवन सैनी)






