






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। गांव मोमासर में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे है और पूर्व सरपंच जेठाराम भांमू ने आंदोलन को समर्थन दे दिया है। भांमू ने कहा वे जनहित में गांव के साथ है और सीएचसी निर्माण गांव के बीच में ही हो।
बीसीएमओ को सस्पेंड करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भविष्य का विचार कर गांव के बाहर की रोड पर 5 बिग्गा जमीन पर नई सीएचसी निर्माण का विचार करने पर विभागीय अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग धरना स्थल पर उठने लगी है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण चाहते है कि सीएचसी गांव के बीच की करीब 2 बीघा जमीन पर ही बनाया जाए। संचेती ने कहा जिलाकलेक्टर बीसीएमओ को सस्पेंड करें और ग्रामीणों की सुनवाई करें। संचेती ने कहा कि ये स्थान मोमासर, सत्तासर, लालासर, आडसर, लाछड़सर सभी स्थानों के लिए उपयुक्त है।
घूंघट की आड़ से सीएचसी की मांग, यहीं बने अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में चल रहे धरने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं धरने में शामिल हुई है। ये घूंघट की आड़ से सीएचसी पुराने स्थान पर ही बनाने का समर्थन हाथ खड़ा करके दे रही है। महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा को देखते हुए सीएचसी का निर्माण मुख्य बाजार के बीच में ही होना चाहिए।






