August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-03-07 at 08.38.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। शुक्रवार सुबह की दर्दनाक खबर कस्बे के मोमासर बास से आई है। जहां एक 8 माह कि मासूम के साथ उसकी मां के मृत शव पानी के कुंड में मिले। विवाहिता अंजू पत्नी लक्ष्मीनारायण व उसकी मासूम बच्ची किंजल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव देर रात उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी व परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद घटना की स्थिति साफ हो सकेगी। विवाहिता के पीहर पक्ष के परिजनों को सूचना दे दी गई है।