






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। गुरूवार रात मुख्य बाजार के टैक्सी स्टैंड पर दो गुट आपस में भिड़े और पुलिस के आने से पहले ही दोनों गुटों के युवक दौड़ गए। हैड कांस्टेबल धर्माराम मीणा ने देर रात गाड़ियां दौड़ाई व चार युवकों को गिरफ्तार कर दो नाबालिक को निरूद्ध किया। मीणा ने बताया कि पुदंलसर निवासी 19 वर्षीय दयालसिंह पुत्र किशनसिंह, 20 वर्षीय विजेंद्र पुत्र मैदानसिंह, 21 वर्षीय दशरथसिंह पुत्र विक्रम सिंह व 22 वर्षीय रूपसिंह पुत्र जेठूसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। इनके अतिरिक्त दो नाबालिगों को भी इसी मामले में पकड़ कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने युवकों से मोटरसाइकिल व तलवार बरामद कर ली। मामले की जांच अभी जारी रहेगी। बता देवें सरेआम तलवारबाजी की घटना से देर रात तक मुख्य बाजार में लोग एकत्र रहें व चर्चाओं का दौर जारी रहा।



