May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2022। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में आज देशभक्ति का मेला लगा ओर मौका था शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि के आयोजनों का। गांव में बने शहीद स्मारक पर दिन भर क्षेत्र के युवाओं का तांता लगा रहा और सभी ने नम आंखों से, देशभक्ति के नारों के साथ शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग, शहीद वीरांगना शारदा चौधरी, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, रेलवे सहायक इंजीनियर मोहरसिंह, एसबीआई प्रबंधक राकेश ओला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद की स्मृति में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें 69 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में गांव सहित कितासर, बिग्गा, लिखमीसर दिखनादा व कई गांवों के युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में सेवा व्यवस्था में गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ता और गांव के सक्रिय युवाओं की टोली जुटी रही। पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष टीम ने रक्त संग्रहण किया और प्रभारी डॉक्टर कालूराम ने सभी का आभार जताया। कस्बे के अंग्रेजी माध्यम स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल में स्टॉफ व विद्यार्थियों ने शहीद को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी। स्कूल निदेशक कुंभाराम घिटांला ने कैप्टन चंद्र चौधरी की शहादत के बारे में वीर गाथा विद्यार्थियों को सुनाई व राष्ट्र प्रथम की प्ररेणा दी। विद्यार्थियों ने भारत माता व शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी अमर रहें के नारे भी लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हरिराम बाना पहुंचे शिविर में डॉक्टर टीम का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक गांवो के युवाओं ने शहीद को श्रद्धाजंलि देकर किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन कर दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के दौरान गरीब सेवा संस्थान ने दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने शहीद को नमन कर दी श्रद्धाजंलि।