May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2022। परिवादी को देख लेने की धमकी देने वाले एक युवक को एएसआई रविन्द्रसिंह ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। रविन्द्रसिंह ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को बीझांसर निवासी जयनारायण पुत्र कुंभाराम जाट की परिवाद पर जांच के लिए आरोपी को बुलाया गया तो 22 वर्षीय बजरंगलाल पुत्र नानूराम निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ़ ने पुलिस के सामने ही परिवादी को धमकाते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस की समझाईश के बावजूद नहीं माना तो रविन्द्रसिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया।