May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। रामनवमी के पर्व पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह व उमंग का माहौल छाया है। बाजार में भगवा साफे व धर्म पताका लेने वालों की भीड़ छाई है। बता देवें यात्रा में शामिल होने आड़सर बास मूंधड़ा मंदिर से महिलाएं एकत्र होकर डीजे व राम दरबार की झांकी के साथ ताल मैदान पहुंचेगी। वहीं मोमासर बास में करणी माता मंदिर से बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा व नागरिक ताल मैदान पहुंचेगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने किसी स्थान पर एकत्र होकर ताल मैदान पहुंचने वाले सभी सनातनी लोगों से तय समय 3 बजे पहुंच जाने का विशेष आग्रह किया है। जिससे सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी की जा सकें। वहीं शनिवार शाम को चारों मोहल्लों में धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए उत्साही युवाओं ने निमंत्रण बाइक रैली निकाली है। हर घर में धर्मयात्रा के लिए लोग अपने वस्त्र इत्यादि सजा रहें है। बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी मंगलवेश में यात्रा में भाग लेगी। मातृ शक्ति भगवा, ऑरेंज या पीले रंग के वस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल होंगी वहीं पुरूष वर्ग द्वारा सफेद कुर्ता पायजामा और केसरिया साफा पहना जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में नजर आ रहा है जबरदस्त उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप कार्यालय से रवाना हुए चारों मोहल्लों के लिए बाइक निमंत्रण रैली।