






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। कस्बे के शिक्षा जगत में एक नई शुरूआत रामनवमी के मौके पर रविवार को होगी। कालू बास में धोलिया नोहरा के निकट स्थित Learn & Fun English mediam school का रविवार को अभिजीत मुहूर्त में 12.15 बजे विधि विधान से पूजन के साथ स्कूल नई स्कूल का शुभारंभ होगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनिता सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम में कोलकाता पेर्टन पर आरबीएसई का शिक्षण करवाया जाएगा। सारस्वत ने बताया कि बच्चों को खेल खेल में सीखाने के मांटेंसरी अधिगम मार्ग के जरिए शैक्षिक व सामाजिक विकास के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। स्कूल का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय व आरजेएस महिमा दुगड़ होगी। स्कूल समिति के अध्यक्ष सत्यदीप भोजक, उपाध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मंत्री हीरालाल पुगलिया, महामंत्री पवन उपाध्याय व कोषाध्यक्ष योगेश सेवग सहित अनेक मौजिज लोग, विद्यार्थी व अभिभावक समारोह में शामिल होंगे।




