May 21, 2026
WhatsApp Image 2022-07-11 at 7.39.36 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ आये और स्थानीय परिषद की संभाल करते हुए धर्मसंघ ओर समाज के कार्यो में युवाओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। साध्वी चरितार्थ प्रभा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के प्रतिनिधि जितेश पोकरना, श्रीदेव चावत, सूर्यप्रकाश डागा, दीपक बोथरा, शुभम बरडिया, लक्की बाफना श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया गया और केंद्र द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजन इकाई मंत्री सुमित बरडिया में किया और स्वागत इकाई अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया।