






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। क्षेत्र में सरकारी नुमाइंदों द्वारा जनहित के कामों की अनदेखी करने की शिकायतें आए दिन सामने आती है। ऐसे में कस्बे की अधिवक्ता दीपिका करनानी ने न्यायालय में जनहित याचिका लगाते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को कटघरे में खड़ा किया है। करनानी ने कस्बे के संदीप सोनी और जयप्रकाश महावर की ओर से दावा पेश कर जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गत 7-8 सालों से कस्बे में पेयजल सप्लाई की टंकियों व होद की सफाई नहीं करवा कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। न्यायालय में इस जनहित याचिका के दावे पर 14 जुलाई को सुनवाई होनी है।




