






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में हुए आंदोलन में शामिल लोगों पर हुए मुकदमें के विरोध में शुक्रवार को दिन भर स्वेच्छिक बन्द के बाद शाम को संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंदोलन की अगुवाई कर रही संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुकदमें को वापस करवाने, थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने, युवतियों के गायब होने में मदद करने वाले 3 से 5 अन्य लोगो का खुलासा करने की माँग पर पुनः आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघर्ष समिति ने व्यापार मंडल से बाजार बंद कर सहयोग करने का अपील की। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने आंदोलन में शामिल होने की घोषणा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ बाजार अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की। बैठक में ताराचंद सारस्वत, आशीष जाड़ीवाल, भैराराम डूडी, संतोष बोहरा, वासुदेव सारस्वत, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश सोनी, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, श्याम सुंदर जोशी, सीताराम सोनी, बाबूलाल सुनार, रणजीत सोनी, प्रिशु आदि मौजूद रहे।



