May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2022। क्षेत्र के गांव भोजस में समाजसेवी गौरधन सिंह राजपुरोहित ने समाज भवन का निर्माण करवा गांव को समर्पित किया हैै। गौरधन सिंह ने कहा कि प्रति व्यक्ति अपने जन्मदाता माता पिता के प्रति अपना कर्तव्य समझ कर उनकी सेवा करते है वैैसे ही नागरिक अपनी मातृभूमि के प्रति अपना कर्तव्य समझे व निष्ठा से उसका कर्ज उतारे। राजपुरोहित के भवन निर्माण कार्य की सराहना करते हुए मौजिज ग्रामीणों ने उन्हें गांव की मिट्टी के काम आने की बात कही। स्मरण रहें भव्य भवन का लोकार्पण 4 नवंबर को संत 1008 तुलसाराम जी महाराज द्वारा किया गया। संत ने भी सदैव लोकहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। नवयुवक मंडल भोजस ने गौरधन सिंह का आभार प्रकट किया। लोकार्पण से पूर्व शानदार जागरण का आयोजन किया गया जिसमें गौशाला में गौसेवा के लिए लाखों रुपये की राशि एकत्र हुई। इस अवसर पर आयोजित संत संगति में शामिल संतो व ग्रामीणों ने गौरधनसिंह की सराहना करते हुए उन्हें जन हितार्थ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। गौरधन सिंह ने नम आंखों से सभी का आभार प्रकट किया।