May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। बिग्गा निवासी शिक्षिका संतोष पत्नी एडवोकेट बलवीर को डॉ. अंबेडकर उत्थान परिषद, जयपुर द्वारा महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में नारी गौरव सम्मान-2024 दिया गया। संतोष को शिक्षण, समाज सेवा एंव महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए नारी गरिमा व स्वाभिमान को नया आयाम देने के लिए सम्मानित किया गया है। संतोष की पोस्टिंग राउप्रावि खरियाबाड, गोविंदगढ़, जयपुर में है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमकुमार बैरवा शामिल हुए वहीं समारोह की अध्यक्षता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि व विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों के रूप में अनेक सशक्त महिलाएं शामिल हुई। बता देवें बीती जनवरी ही संतोष ने बिग्गा निवासी एडवोकेट बलवीर से दहेज मुक्त विवाह कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य भी किया।