May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। भारती निकेतन महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी धमेंद्र भाट पुत्र दिवंगत राजूराम भाट ने आर्मी में स्पेशल डिफेंस में चयन हासिल किया है। एनसीसी अधिकारी नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झुझुनूं एआरओ द्वारा श्रीगंगानगर में आयोजित भर्ती में केवल 7 युवकों का चयन स्पेशल डिफेंस के लिए हुआ है जिनमें से एक धमेंद्र है। युवक का चयन आर्मी एयर डिफेंस (एएडी) उड़ीसा के लिए हुआ है। युवक की सफलता से उसके परिवार में प्रसन्नता का माहौल है वहीं जयहिंद स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच नितिन सिंह, सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़ सहित महाविद्यालय स्टाफ, मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।