






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2024। लोकनायक व पूर्व विधायक लूणाराम सारण श्रीडूंगरगढ़ अचंल के किसान, मजदूर व गरीब की आवाज थे। उनकी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिसाल थी और आज भी है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर जनहित के कार्यों की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ये विचार विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने व्यक्त किए और मौका था दिवंगत लूणाराम सारण की 28वीं पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा का। श्रद्धाजंलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रंद्धाजलि दी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने सारण के शिक्षा के दृष्टिकोण को सार्थक करते हुए सच्ची श्रंद्धाजलि दी है। सारण द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के कारण आमजन उनको आज भी लोकनायक के रूप में याद करता है। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महान व्यक्तित्व हुए लूणाराम सारण के विचारों एवं कार्यो को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाज हित में द्रुतगति से कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, साहित्यकार श्याम महर्षि, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, केशुराम कस्वां, श्रीगोपाल राठी, शिव स्वामी, चन्द्राराम कूकणा, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, राधेश्याम तरड़, सुभाष पुनियाँ, प्रभुराम बाना, विजयराज सेवग, सुशील सेरडिया आदि ने सारण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज हित मे आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में जाट महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरु चौधरी, जाट महासभा की जिलाध्यक्ष हेमा चौधरी, मोडाराम महिया, लक्षमणराम जाखड़, मोहनलाल भादू, एस कुमार सिंधी, दानाराम भादू, सत्यदीप, बजरंगलाल सेवग, भेराराम गोदारा, मोहनलाल कुलड़िया, आदूराम जाखड़, कोडाराम भादू, नारायणनाथ, जेठाराम सिहाग, नेतराम गोदारा, जगदीश स्वामी, चान्दराम चाहर, धर्मपाल बांगड़वा, एडवोकेट लालचन्द भादू, भंवरलाल पुनियाँ, भंवरलाल सारण, गणेश पोटलिया, सांवरराम महिया, करणीसिंह बाना, कुम्भाराम घिंटाला, डॉ मनीष सैनी, शंकरलाल जाखड़, सत्यनारायण स्वामी, गोरधन खिलेरी, रतनसिंह, रामचंद्र चोटिया, देवीलाल बाना, जसवीर सारण, सहीराम जाट, डालूराम कस्वां, बजरंग लाल चोटिया, तोलाराम सिहाग, सोहन पुनियाँ, रामचंद्र गिला, सोहन महिया, हनुमान महिया, खींयाराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोगों ने सारण को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरडिया ने किया व छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दयानन्द सारण ने सभी का आभार प्रकट किया।
शनिवार को आयोजित हुई विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में अव्वल 12 एवं खेल में 21 प्रतिभाओं को किया पुरूस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। विजेता प्रतिभाएं- 6 से 14 आयु वर्ग में- प्रथम-दामिनी पुत्री रामप्रताप सारस्वत, राववाला, गंगानगर, द्वितीय- निमृत राणा पुत्र आशुतोष राणा, इन्दपालसर बड़ा, तृतीय- तनुष्का चोटिया पुत्री अशोक कुमार, धीरदेसर चोटियान, 15 से 18 आयु वर्ग में- प्रथम- रोहिताश बारोटिया पुत्र ऊँकारमल बरोटिया, धीरदेसर चोटियान, द्वितीय- बाबूलाल जाखड़ पुत्र लिछुराम जाखड़, जैसलसर, तृतीय- विवाश शाह पुत्र सुनील शाह, श्रीडूंगरगढ़, 19 से अधिक आयु वर्ग में- प्रथम- विक्रम भुंवाल पुत्र मुखराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा, द्वितीय- शंकर गोदारा पुत्र पेमाराम, कुनपालसर, तृतीय- हेमलता शर्मा पुत्री बजरंगलाल सुरजनसर, भाषण व कविता प्रतियोगिता में- प्रथम- सोनू पुत्री कृष्ण शर्मा, श्रीडूंगरगढ़, द्वितीय- गीता पुत्री रामकरण पारीक, लिखमादेसर, तृतीय- हर्षिता पुत्री अशोक कुमार, श्रीडूंगरगढ़, दौड़ 1500 मीटर- प्रथम- श्योपत गोदारा पुत्र हरिराम गोदारा, लोडेरा, द्वितीय- मोहनलाल सारण पुत्र श्रीराम सारण, बिग्गाबास रामसरा, तृतीय- मुकेश पुत्र राजूराम गोदारा, लोडेरा, ऊंची कूद- प्रथम- शीशपाल ज्याणी पुत्र दुलाराम ज्याणी, अमृतवासी, द्वितीय- कालूराम सहू पुत्र सोहनराम सहू, बिग्गाबास रामसरा, तृतीय- श्योपत गोदारा पुत्र हरिराम गोदारा, लोडेरा, बॉलीवाल- प्रथम- श्याम क्लब श्रीडूंगरगढ़, द्वितीय- महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ बेस्ट प्लेयर बॉलीवाल- सुभाष जाखड़ पुत्र रामकरण जाखड़ को सम्मानित किया गया।






