






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा अपने निजी धन से बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में बनवाया गया औषधि केंद्र वह प्रयास है जो पीबीएम में समस्याओं का मंजर बदल देगा। यह संदेश शनिवार को बीकानेर पीबीएम प्रांगण में ताराचंद सारस्वत के माता-पिता दिवंगत गौरादेवी-जोधाराम सारस्वत की स्मृति में एलटीसी कंपनी द्वारा बनवाये गए सारस्वत औषधि केंद्र के लोकार्पण समारोह में दिया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा अथिति रहे एवं अध्यक्षता स्वंय ताराचंद सारस्वत ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी सरकार को तीसरा टर्म देने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। मेघवाल ने देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का दौर चलने की बात कहते हुए भारत का स्वर्णिम युग मोदी के नेतृत्व में शुरू होने की बात कही। उन्होंने मोदी को तपस्वी बताते हुए उनके द्वारा विकसित भारत बनाने की मुहिम में साथ मांगा। मेघवाल ने ताराचन्द सारस्वत द्वारा सेवा में लगाये गए अपने निजी धन समर्पित करने को देशभक्ति का उदाहरण बताया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने खुद को ड्राइंग रूम पॉलिटिशन व सारस्वत को यह ग्राउंड लेवल पॉलिटिशियन बताते हुए जनहितार्थ दिए गए दान को आमजन की पीड़ा हरने वाला बताया। खींवसर ने शीघ्र ही पीबीएम की मेडिकल व्यवस्था दुरस्त करने एवं बदहाल ट्रॉमा सेंटर की हालत भी मिलजुल कर प्राथमिकता के साथ सुधारने की बात कही। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने राज्य सरकार द्वारा गठन के साथ ही नकलचियों पर लगाम कसने, पेट्रोल-डीजल सस्ता करने जैसे वायदे पूरे करने की उपलब्धि को गिनवाया। गोदारा ने भाजपा को काम करने वाली और कांग्रेस को घोषणा करने वाली पार्टी बताया। पीबीएम अधीक्षक गुंजन सोनी ने निर्माण के लिए आभार जताया एंव निर्माता परिवार की और से श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आभार जताया।
ये भी रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, कुंभाराम सिद्ध, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, विनोद गिरी गुसाई, छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, शिव स्वामी, बृजलाल तावनियाँ, सत्यनारायण तावनियां रीडी, जुगराज संचेती, बजरंग सारस्वा, किशननाथ बलिहारा, जसवीर सारण, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद अरुण पारीक, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल छापोला, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, उपाध्यक्ष प्रिशु स्वामी, श्याम सारस्वत हेमासर, अगरसिंह पड़िहार, महेंद्र सिंह तंवर, रतनसिंह राठौड़, समुद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।




