May 20, 2026
IMG-20230417-WA0081

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। अपनी मांगों को लेकर सरपंच एक बार फिर सरकार के साथ दो दो हाथ करने के लिए आंदोलन पर उतर गए है एवं सोमवार को आंदोलन का आगाज करते हुए आगामी 24 अप्रेल से लगने वाले महंगाई राहत कैम्पों के बहिष्कार की चेतावनी भी दे रहे है। सोमवार को सरपंच ऐसोसीएशन के अध्यक्ष रामसरा सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा के नाम का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा है। आंदोलन के तहत मांगें मनवाने के लिए 18 अप्रेल को कलेक्टर एवं सांसद को ज्ञापन देने, 20 अप्रेल को पंचायतों के तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार करने एवं 24 अप्रेल को महंगाई राहत कैम्पों के स्थलों पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत बिग्गाबास रामसरा, लखासर, सांवतसर, शेरूणा, कितासर भाटीयान, ठुकरियासर, कल्याणसर नया, धीरदेसर चोटियान, बींझासर, मिंगसरिया, बापेऊ, रिड़ी, सुरजनसर, ऊपनी, बरजांगसर, बाडेला, इंदपालसर गुंसाईसर, राजेडू, कितासर बिदावतान, कल्याणसर आदि सरपंच शामिल रहे।