






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। एसबीआई बैंक द्वारा बीकानेर संभाग के चारों जिलों में सार्वजनिक हित में योगदान देने की योजना के तहत चिकित्सा क्षेत्र व आंगनबाड़ी केन्द्रो के कायाकल्प के कार्य किए जा रहें है। एसबीआई बैंक शाखा श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश ओला की प्रेरणा से आज बिग्गाबास रामसरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में करीब 6 लाख की लागत मूल्य के चिकित्सा उपकरण सहित अनेक कार्य करवाएं गए है। उपस्वास्थ्य निरीक्षक संदीप ने बताया कि ग्रामीणों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एलईडी एक्सरे मशीन, स्ट्रेचर, कुर्सियां, फर्नीचर व कम्प्यूटर, मेडिकल इक्युमेंट, चार दीवारी पर पेंटिंग, वाटर टैंक व प्यूरीफाई, इन्वेटर, आलमारी, टीनशेड उपलब्ध करवाया। उपस्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों ने बैंक का आभार जताया।
SBI दुलचासर ने गोपालसर के आंगनबाड़ी केंद्र को लिया गोद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दुलचासर शाखा द्वारा गांव गोपालसर के आंगनबाड़ी केंद्र को सीएचसीआर एक्टिविटी के तहत गोद लिया गया है। योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प किया जाएगा। बैंक शाखा की ओर से केंद्र को एलईडी टीवी, किताबों को रखने के लिए विशेष अलमारी, पीने के पानी के लिए पानी टंकी, वाटर प्यूरीफायर के साथ-साथ मोबाइल टेबलेट भी भेंट दिए गए है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मदनसिंह बिठ्ठू ने कहा कि एसबीआई द्वारा सदैव एक मजबूत और विकसित ग्रामीण भारत के निर्माण में योगदान देने के प्रयास किए जाते है। बैंक की सीएसआर गतिविधियां के माध्यम से देश में अनेक स्थानों पर आमजन व जरूरतमंदों के जीवन में बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहें है। कार्यक्रम के समापन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नाथी देवी शर्मा ने बैंक प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।





