






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। क्षेत्र के गांव धर्मास व हथाना जोहड़ में आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर पहुंचे। गोदारा ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार के प्रति क्षेत्र के आम नागरिकों में नया व दृढ़ विश्वास बना है। गोदारा ने राहुल गांधी के संदेश पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से नफरत दूर कर सौहार्द व सहयोग के भाव को विकसित करने का आह्वान किया। इस दौरान अनेक घरों व दुकानों पर गोदारा ने स्टीकर लगाए व पत्रक वितरित किए। ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से गोदारा को अवगत करवाया। इस पर गोदारा ने अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान की बात कही। मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा ने बताया कि कांग्रेस की बैठक में धर्मास सरपंच पवन पारीक, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन नरसाराम जाखड़, तोलाराम जाखड़, रणजीत सिंह, मेघाराम जाखड़, श्रवणराम जाखड़, भूराराम गोदारा, हरिराम जाखड़, रूपाराम सारण, करणाराम ज्याणी, ओमप्रकाश जाखड़, जेठाराम डूडी, दोलाराम मेघवाल, गणेशाराम मेघवाल, देदाराम, भगवानाराम, मोहन सिंह, ताजाराम, गोविंद, राधाकिशन स्वामी, भगवान दास, राकेश सिद्ध सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।




