






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। एसबीआई का लक्ष्य केवल बैंकिंग कर मुनाफा कमाना नहीं बल्कि बैंकिंग के साथ-साथ ग्राहकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं आर्थिक रूप से जागरूक करना भी है। एसबीआई का प्रत्येक कार्मिक ग्राहक सेवा को अपना लक्ष्य बना कर सक्रिय रहें। यह संदेश दिया एसबीआई के सीजीएम संदीप भटनागर ने। श्रीडूंगरगढ़ में एसबीआई की मुख्य शाखा में स्थापना के बाद से ही वर्षों में सोमवार को पहली बार सीजीएम का दौरा रहा। ब्रांच विजिट के दौरान भटनागर ने ब्रांच की सभी सेवाओं का जायजा लिया एवं ग्राहक सेवा को प्राथमिक रखते हुए सभी बैंकिंग लक्ष्य पूरे करने को कहा। इस दौरान डीजीएम विजय कुमार, डीजीएम सीडीओ कल्याण गजवेली, एजीएम बीकानेर संजीव यादव, एजीएम लाइजन विलास जोशी आदि अधिकारी भी साथ रहें। स्थानीय ब्रांच प्रबंधक राकेश ओला ने शाखा कार्मिकों का परिचय करवाया एवं शाखा की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीजीएम संदीप भटनागर ने श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताते हुए पूरे राज्य की बेहतरीन ब्रांचों में से एक बताया व स्थानीय कार्मिकों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों ने भी बैंक के नवीनीकरण व सेवा संबंधी सक्रियता के लिए आभार जताया।




