






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। गांव तोलियासर में आम ग्रामीणों के कार्य करवाने का संकल्प लेते हुए भाजपा के पृथ्वीराज राजपुरोहित ने जन सेवा केंद्र खोला है। राजपुरोहित ने बताया कि सेवा केंद्र की युवा टीम द्वारा शासन, प्रशासन से संबंधित ग्रामीणों के विभिन्न कार्य जन सेवा केंद्र के माध्यम से करवाए जाएंगे। ये समाज सेवा का प्रकल्प होगा तथा आमजन की परेशानी में उनकी मदद करने का उद्देश्य होगा। राजपुरोहित ने कहा कि जन सेवा टीम द्वारा गांव की समस्याओं के समाधान के लिए श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर से लेकर जयपुर तक समाधान के पूरे प्रयास किए जाएंगे। केंद्र का उद्घाटन भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने किया। गुसाईं ने सेवा भावना के साथ ग्रामीणों के लिए कार्य करने की प्रेरणा सेवा केंद्र टीम को दी। यहां गुसाई का सम्मान किया गया। उद्घाटन समारोह में बिग्गा से लक्ष्मीनारायण भी पहुंचे तथा तोलियासर के सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह, उपसरपंच अमरसिंह, चंपालाल, पुखराजसिंह, भैंरूसिंह, भंवरसिंह, पूसाराम, गणेश पटवारी, मोहनलाल, प्रहलाद, जगदीश, सुरेंद्रसिंह, सुगन सिंह रेवाड़ा, नारायणसिंह धीरदेसर, बाबूलाल सारस्वत हेमासर, गोविंद पारीक लिखमादेसर, हनुमानमल सोनी, गणेश सेवग, मालाराम प्रजापत, जोराराम नाई, राम नाई, सीताराम मेघवाल, प्रभुराम घिंटाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। केंद्र का संचालन पृथ्वीराज राजपुरोहित द्वारा ही किया जाएगा।






