May 21, 2026
05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। स्कूल नए भारत के शिक्षा मंदिर है जहां देश के सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाती है। ये सैंकड़ो विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्रों में जाकर राष्ट्र मजबूती के लिए सेवाएं देगें और ऐसे में विद्यालय सुविधा या संसाधनों की कमी झेले ये समाज के लिए शोचनीय विषय है। सभी भामाशाह स्कूलों से जुड़े जिससे शिक्षा के मंदिरों का विकास हो सकें। ये आह्वान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ऊपनी के मॉडल स्कूल में बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में कही। गोदारा ने सभी नागरिकों को विद्यालयों से जुड़ने की बात कही। यहां विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एसीबीओ ईश्वर गरुवा, डॉ. जगदीश पचार, अशोक शर्मा, सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, आदुनाथ सिद्ध, भगवानाराम गोदारा, श्रीरामनाथ सिद्ध, कानाराम हरडू, रतिराम गोदारा, रामरतन धारणियां, मोहनलाल धारणियां, तुलछाराम जाखड़, हुनताराम जाखड़, परमेश्वरलाल डेलू, बुद्धराम मेघवाल सहित स्कूल स्टॉफ व अभिभावकगण मौजूद रहें। प्रधानाचार्य बिमला आर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के मॉडल स्कूल में आयोजित हुआ शानदार सांस्कृतिक समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर समारोह को प्रारंभ किया।