






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। गर्मी (Summer) का मौसम अब शुरू हो गया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मौसम में बदलाव के साथ खानपान में बदलाव होता है. इस मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखना होता है, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और आप मौसमी बीमारियों से बच सकें. इसे पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान जैसी परेशानी फौरन दूर हो जाती है. “गन्ने के जूस के फायदों को लेकर हमने जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी से बातचीत भी की है.”
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गन्ने का रस कैंसर से लड़ने में मदद करता है. ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज का एक समृद्ध स्रोत है. इन समृद्ध स्रोतों की मदद से शरीर कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करता है. ये तब भी मददगार होता है, जब कोई व्यक्ति प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से गुजर रहा हो.
गन्ना जूस पीने के जबरदस्त फायदे
- गन्ना जूस में फाइबर की मात्रा होती है, जो शरीर में बढ़ते हुए वजन को कम करने में मदद करता है. यह हमारे शरीर से सभी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है.
- गन्ने के रस की मदद से दांतों का इनेमल और दांत मजबूत होते हैं और इससे दांत सड़ने की संभावना भी कम होती है.
- भीषण गर्मी में गन्ने के रस का एक ठंडा गिलास ऊर्जा देने का काम करता है. गन्ना न केवल आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है.
- पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये पाचक रसों के स्राव की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करेगा.
- महिलाएं अगर नियमित तौर पर गन्ने का जूस पीएं तो उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं. साथ ही यूनिन इंफेक्शन का रिस्क घटाता है.
इन बीमारियों से बचाने में भी मददगार
गन्ने का रस पोषक तत्वों के सेवन का सबसे हेल्दी और प्राकृतिक तरीका है. ये पीलिया और लीवर से संबंधित बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है. शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको गन्ने का जूस जरूरी पीना चाहिए.
गन्ना जूस पीने का सही वक्त
गन्ने का जूस आप दोपहर से पहले पीएं. हफ्ते में कम से कम रोज एक गिलास जूस का सेवन कर सकते हैं.



