May 20, 2026
poster-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। गांव जालबसर में गत 28 अगस्त को दो पक्षों में मारपीट व जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि जालबसर निवासी परिवादी कोजुराम पुत्र मुखराम जाट द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में जांच के दौरान रेवंतराम उर्फ राजू पुत्र बुधाराम जाट को मंगलवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है। इसी मामले में बुधाराम के भाई नौरंगराम को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस प्रकरण में नौरंगराम ने भी क्रॉस में मुकदमा दर्ज करवाया था।