






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनावों में भले ही मुख्य टक्कर माकपा-भाजपा-कांग्रेस की मानी जा रही हो लेकिन आरएलपी भी सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है। श्रीडूंगरगढ़ के आरएलपी नेता विवेक माचरा के इस सदस्यता अभियान में राज्य स्तर पर द्वितीय रहने के बाद जब पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया तो यह क्षेत्र में खासा चर्चा शुरू हो गयी है। आरएलपी के पेज पर 25 अगस्त तक सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम मकराना के शेराराम मंडा व दूसरे स्थान पर श्रीडूंगरगढ़ से विवेक माचरा के होने की जानकारी दी गई है। 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में माचरा सक्रियता लगातार बनाये हुए हैं। शनिवार को भी गांव जैसलसर में बड़ी सदस्यता अभियान बैठक रखी गई। जिसमें बड़ी संख्या में सैंकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। विदित रहे कि गत चुनावो में भी आरएलपी मैदान में थी और चुनाव बाद से ही लगातार पार्टी के कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ में खासे सक्रिय हैं।






