






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। पर्यटकों के लिए मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर 27 हिन्दू पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर 2.45 बजे आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया। सेना की वर्दी पहने 5 आतंकियों ने 40 पर्यटकों के समूह पर गोलियां बरसाई। 27 पर्यटकों का नरसंहार किया गया जिसमें 27 की मौत हो गई व कई घायल हुए है। घटना के बाद देश भर में आक्रोश का माहौल छा गया है। नागरिकों के बीच घटना के प्रति कड़ी नाराजगी है और इसकी प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया पर उमड़ रही है। एक महिला ने आंतकियों से कहा कि ‘मेरे पति को मार दिया मुझे भी मार दो’, इस पर आतंकी बोला ‘तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो’। एक घायल महिला ने बताया कि ‘मेरे पति को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वे मुसलमान नहीं थे।’ यहां कई नवविवाहित जोड़े थे जिनमें एक यूएई व नेपाल के एक एक नागरिक व दो स्थानीय लोग भी शामिल है। घटना के ह्रदय विदारक दृश्य मीडिया में दिखाए जा रहें है वहीं आतंकियों द्वारा घटना की वीडियो ग्राफी करने की बात भी सामने है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा से जुडे आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं सूत्र हमले में स्थानीय के शामिल होने की बात कह रहें है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने घटना की निंदा की है।
मोदी देश लौटे और एयरपोर्ट पर ही ली बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा छोड़ कर देश लौट आए है। मोदी ने सुबह एयरपोर्ट पर ही उच्चाधिकारियों की बैठक ली है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि “घिनौने हमले के पीछे जो भी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता अटूट है।” मोदी दिल्ली में 11 बजे सीसीएस की बैठक लेगें।
गृहमंत्री शाह ने दी मृतकों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार रात को ही श्रीनगर पहुंच गए और समीक्षा बैठक ली। आज सुबह शाह ने हमले में मारे गए नागरिकों को पूरे देश की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की। शाह कुछ ही देर में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचेंगे।
सेना घुसी जंगल में, दो आतंकी ढेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना के बाद सेना व सुरक्षा एंजेसियां अलर्ट मोड पर है और सेना जंगल में घुस गई है। बारमूला में सेना द्वारा दो आतंकियों के ढेर किए जाने की सूचना भी आ रही है। कश्मीर से दिल्ली तक हाई अर्लट कर दिया गया है। वायु सेना को भी अर्लट कर दिया गया है। अमेरिका, रूस व इटली ने घटना की निंदा करते हुए भारत के साथ आकर आतंक से लड़ाई में पूरा साथ देने की बात कही है।










