






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। 1730 में खेजड़ली ग्राम में राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए विश्नोई समाज के 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया था और 31 अगस्त को उनका बलिदान दिवस है और इससे पूर्व गांव बेनीसर में पर्यावरण के लिए शहीद हुए 363 लोगों की स्मृति में गांव के युवाओं ने अपने गांव में 363 वृक्ष लगा कर यहां 363 वृक्षों का उद्यान बनाने का प्रण लिया है।
बेनीसर की नवनिर्मित बालयोगी गौशाला सेवा समिति में आज सरपंच प्रतिनिधि सहीराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने ये अभियान प्रारंभ कर दिया है और आज युवा, महिला शक्ति, पुरूषों ने 101 पौधे लगा दिए है। युवा 363 शहीदों के नाम पर 363 वृक्ष का उद्यान यहां बनाने को लेकर उत्साहित है और बढ़ चढ़ कर श्रमदान में भाग ले रहें है। आज भंवरलाल मिस्त्री, देवनाथ सिद्ध, मदननाथ सिद्ध, गरीब सेवा संस्था सदस्य रेंवतनाथ सिद्ध , अमरचंद सिद्ध, हेमा देवी सिद्ध, ज्योति सिद्ध, राकेश गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध, बीरबल नाथ, बनाराम, सोहनराम गोदारा, हुकमाराम, जगदीश मेघवाल, सुरजाराम गोदारा, कालूराम नायक, टिकुराम जाखड़, जिज्ञासु सिद्ध सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने आज 101 में पीपल, नीम, सीसम, बिल्वपत्र सहित अनेक फूलदार व फलदार पेड़ लगा कर ड्रिम सिंचाई सिस्टम लगाया जा रहा है। आगामी दिनों में यहां 262 राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ और लगाकर 363 पेड़ों का हरा भरा उद्यान गौशाला में खड़ा करने बीड़ा युवाओं ने उठाया है। इनके संरक्षण का जिम्मा गांव के युवाओं सहित गौशाला समिति के युवाओं द्वारा लिया गया है।







