May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2020। आज पितृ पक्ष श्राद्ध सप्तमी बुधवार का दिन है। आज का विशेष पचांग टाइम्स के पाठकों के लिए लेकर आए है हमारे क्षेत्र के जाने माने पंडित विष्णुदत्त शास्त्री। शास्त्री रोजाना पचांग के द्वारा पाठकों को शुभ समय व शुभ कार्य के बारे में जानकारी देंगे।
सूर्योदय का समय दिल्‍ली 09 सितंबर: सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 09 सितंबर: शाम 06 बजकर 33 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 6 बजकर 3 मिनट से अगले दिन सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 45 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक।

आज का उपायः गणेशजी की पूजा करके दूर्वा अर्पित करें। गणपति आपको खुश रखेंगे। (पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री)