May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितम्बर 2020। कोरोना के कारण भले ही प्रसाशन विभिन्न आयोजनों की अनुमति नही दे रहा है पर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में इन दिनों खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच चरम पर है। पूर्व में कब्बडी, वॉलीवाल आदि प्रतियोगिताओं के बाद अब क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। तहसील के गांव लिखमादेसर में हँसोजी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे क्षेत्र के गांव बेनिसर की टीम विजेता ओर लिखमादेसर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता समापन पर विजेता टीम को 11 हजार नकद ओर ट्राफी एंव उपविजेता टीम को 5100 नकद ओर ट्राफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में गांव के सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध, पूर्व उपसरपंच मूलनाथ सिद्ध, भिवाराम जाट, मदन लाल मेघवाल आदि अथिति रूप में उपस्थित रहे।