






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023। देश के प्रख्यात राष्ट्रवादी प्रवक्ता एवं संसदीय कानूनों के माध्यम से देश के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले सुप्रीम कोर्टके वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय आगामी 7 अक्टुबर को श्रीडूंगरगढ़ में रहेगें। क्षेत्र के अनेकों लोगों ने उन्हें आज तक केवल युटयुब, फेसबुक, न्यूज चैनल्स डीबेट आदि में ही देखा होगा और आगामी 7 अक्टुबर को उन्हें प्रत्यक्ष रूबरू सुनने का अवसर मिल सकेगा। हिंदू स्वाभीमान मंच के बैनर तले कस्बे के आडसर बास माहेश्वरी भवन में 7 अक्टुबर को शाम 7.30 बजे से भारतीय संविधान और राम राज्य, “राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका”विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में मुख्यवक्ता पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के रूप में पहचान बना चुके एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय होगें। संगोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेता ताराचंद सारस्वत करेगें। आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है एवं क्षेत्र के युवा उपाध्याय को रूबरू सुनने के लिए उत्साहित है।



