May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-03 at 20.42.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां गत बजट में घोषित किए गए ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय के निर्माण को आखिरी हरी झंडी भी जयपुर से मिल चुकी है एवं 5 अक्टूबर को समारोहपूर्वक ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया जाएगा। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि भवन निर्माण की सभी अड़चनों को दूर करवा दिया गया है एवं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृतियां जारी हो गई है। 5 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 1 बजे यह समारोह आयोजित किया जाएगा एवं समारोह में क्षेत्र के हजारों नागरिक, सामाजिक संगठन साक्षी बनेगें। आयोजन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट गए है। विदित रहे कि घोषणा के बाद से ही नेशनल हाईवे स्थित विवादित सात बीघा भूमि पर ट्रोमा सेंटर बनाने की मांग क्षेत्रवासियों की बिना किसी पार्टी एवं राजनैतिक भेद के एकस्वर में उठाई गई थी लेकिन फिर भी यहां कई प्रकार के राजनैतिक विरोध झेलने पड़े और आखिर मंगलवार को यहां निर्माण की अंतिम स्वीकृति भी मिल गई है।