






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार को लंपी से पीड़ित 25 से अधिक गौवंश अकाल मौत का शिकार हो गए। क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौवंश लंपी की चपेट में आ गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इस मुद्दे को प्रमुखता से लगातार प्रकाशित कर क्षेत्र में जागरूकता का प्रयास कर रहा है। ऐसे में सेवा क्षेत्र में लगातार कार्यरत आपणों गांव सेवा समिति ने बड़ा निर्णय लेते हुए इस रोग से संघर्ष करने वाले बेसहारा गौवंश के लिए आपातकालीन कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इस कंट्रोल रूम से सेवादार गौवंश के लिए हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ शहरवासी जहां कहीं बेसहारा लंपी से पीड़ित गौवंश को देखें तो तुरंत समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 8455-818181 पर कॉल कर सूचना देवें।
पौष्टिक आहार का करेंगे प्रबंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह भाटी ने बताया कि लंपी चर्म रोग एक दर्दनाक बीमारी है जिससे लड़ने के लिए पशु को पौष्टिक आहार की आवश्यकता होगी। इसे देखते हुए सेवादार मदन सोनी ने बताया कि समिति की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच कर उपचार करेगी और पीड़ित गौवंश को पोष्टिक आहार देने का प्रबंध भी किया जाएगा।
सोमवार को समिति ने 15 गौवंश की सहायता की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणों गांव सेवा समिति ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में 15 गौवंश की सहायता की। बता देवें अनेक स्थानों पर सेवादारों ने गौवंश का उपचार करते हुए उनके लिए आहार की व्यवस्था भी की। मदन सोनी ने बताया कि जिस गौवंश में लक्षण शुरूआती दिखाई दे रहें है उनका भी तुंरत ईलाज कर इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
सेवादारों में डिप्लोमाधारी भी शामिल, कोरोना में रही सराहनीय सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा समिति की टीम के सेवादारों में पशु चिकित्सा संबंधी डिप्लोमाधारी युवा भी शामिल है। ये युवा लंपी की पहचान कर तुरंत मदद के लिए आगे होकर सेवाएं दे रहें है। विदित रहें कोरोना काल में भी ऑक्सीजन सिंलेडरों की व्यवस्था से लेकर अनेक सेवाओं में समिति का सराहनीय योगदान रहा था।





