






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2022। तहसील क्षेत्र के डीजे संचालक लगातार नेताओं को ज्ञापन देकर मदद की गुहार कर रहें है। आज हाइवे पर करणी हैरिटेज में मंत्री गोविंदराम मेघवाल से मिले और आर्थिक संकटों का हवाला मदद करने की मांग की। जयपुर जाते हुए मार्ग में मंत्री मेघवाल को रोक कर कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने सरकार तक डीजे संचालकों की उचित मांग पहुंचाने की बात कही। यूनियन के तहसील अध्यक्ष हंसराज डेलू ने मंत्री से कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड में आवश्यक संशोधन किया जाए जिससे डीजे संचालकों को राहत मिल सकें। डेलू ने कहा कि डीजे संचालकों के सामने परिवार के पालन का संकट खड़ा हो गया है और उन्हें डीजे संचालन करने की अनुमति दी जाएं। इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीराम गोदारा, बाबूलाल कड़वासरा, देवाराम हुड्डा, रामनिवास महिया, बीरबल बाना, राजू स्वामी सहित अनेक डीजे संचालक मौजूद रहें। मंत्री गोविदं राम मेघवाल ने डीजे मालिकों की समस्या पर जिला प्रशासन से वार्ता कर उचित गाइड लाइन के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया।




