May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। अनेक रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर एक साथ 21 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन कालूबास में 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. एस. विजय, वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रमोद नारंग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोम्बर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि सुथार, सीनियर फिजिशियन डॉ. दयाल शर्मा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जया वर्मा अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ईसीजी, शुगर, स्पाइरोमीटर, ब्रेथोमीटर टेस्ट भी निःशुल्क होंगे। माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य महिलाएं अनेक सामाजिक आयोजन करती है परन्तु महिलाओं द्वारा सेवा क्षेत्र में यह पहला कदम बढ़ाया गया है। क्षेत्र में पहली बार चिकित्सा शिविर की आयोजक महिलाएं है। सेवा क्षेत्र में महिलाओं के इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में चर्चा के साथ सराहना भी हो रही है।