






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में लोक समता समिति के बैनर तले कोलकाता प्रवासी ताराचंद उत्तमचंद सेठिया द्वारा बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पूरे शहर के लिए ऑक्सीमीटर दिए गए है। राजकीय चिकित्सालय में ये ऑक्सीमीटर आज उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को सौंपे गए। चौधरी ने इस मौके पर कोविड की पहली लहर व दूसरी लहर में क्षेत्र के भामाशाहों द्वारा समर्पित भाव से दी गई सेवाओं की सराहना की। चौधरी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए सभी नागरिक जागरूक होवें व सभी को मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेसिंग को अपनाने की सीख देवें। उन्होंने भामाशाह सेठिया परिवार का भी आभार प्रकट किया। इस कार्य के लिए सेठिया को प्ररेणा देने के लिए लोक समता समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया की सराहना भी की। इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस.के.बिहाणी, पार्षद सोहनलाल ओझा, विजयराज सेठिया, बजरंग शर्मा, गोपाल राठी, भंवर भोजक, रामचंद्र राठी, श्रवण कुमार गुरनाणी, के.एल. जैन, हीरालाल पुगलिया, गोंविद प्रसाद माली, तेजकरण डागा, सुमित राठी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहें। तुलसीराम चौरड़िया ने सेठिया परिवार सहित सभी का आभार जताया।



