





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एनएमएमएस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। परीक्षा में जिले भर से करीब 150 सीटें है जिनमें से सात सीटों पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं के दौरान छात्रवृत्ति के 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष के हिसाब से चार वर्षों तक कुल 48 हजार रूपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। विद्यालय प्राचार्य मृदुल चौधरी ने स्कूल का नाम रोशन करने के लिए बच्चों को बधाई दी। चौधरी ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि उप प्राचार्य हजारीमल बाना के निर्देशन में शिक्षिका प्रेम कुमारी तर्ड, मनीषा काला एवं बबीता कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को इस परीक्षा हेतु नियमित एवं विशेष तैयारी करवाई गई। इसी का परिणाम रहा कि विद्यालय के कुल 7 विद्यार्थियों का चयन एनएमएमएस परीक्षा में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में हरीश पुत्र कानाराम कुकणा, सुनीता पुत्री नारायणराम कुकणा, जयवीर पुत्र राजूराम गोदारा, भावना पुत्री सहीराम कुकणा, सुमन पुत्री प्रभुराम मेघवाल, महेश पुत्र भंवरलाल, तथा सुमन पुत्री मघाराम मेघवाल शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि गत सत्र में भी विद्यालय से 7 विद्यार्थियों का चयन एनएमएमएस परीक्षा में हुआ था। अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी इस परिणाम पर प्रसन्नता जताते हुए संस्था प्रधान को बधाई दी।






