May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में शिक्षण क्षेत्र में बेहतर परिणामों के साथ अब विशेष खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के साथ खेल प्रतिभाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। भारती निकेतन स्पोर्ट्स अकादमी के शाहनवाज़ पंवार ने अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। एकेडमी के हेड कोच नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहनवाज पुत्र मोइनुद्दीन पंवार निरंतर एकेडमी में अभ्यास कर रहें है। पंवार ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के 97 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोमन शैली तथा फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को पटकनी देकर विजय हासिल की है। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी एवं श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी खेलों में अपना केरियर बना सकें। कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह तथा संस्था के स्टाफ ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए आगामी खेल के लिए शुभकामनाएं दी।