May 21, 2026
000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय किसान पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव लिखमीसर उत्तरादा की रोही में रविवार सुबह खेत में काम करते हुए 18 साल के अशोक पुत्र रामेश्वरलाल जाट की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई लिछमणराम पुत्र फुसाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई रविवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।