May 21, 2026
00000012

दो बालक लाए कावड़, किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास निवासी व सूरत प्रवासी लीलाधर ओझा के दो पुत्र अभिषेक व नीरज ने 21 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पूरी कर सोमवार को भोले बाबा का जलाभिषेक किया। दोनों बालक लगातार दूसरे वर्ष कावड़ में जल लेकर आए और महाभारत काल में कुंती पुत्र भीम द्वारा स्थापित शिवलिंग गुजरात के डूंगरागांव कामरेज में स्थित भीमनाथ महादेव मंदिर में परिवार सहित पूजन किया। उनके पिता व परिवार ने कावड़ यात्रा के लिए प्रोत्साहित करते हुए पूरी श्रद्धा से पूजन पूर्ण करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी बालक लाए कावड़, किया शिव पूजन।

हनुमान के भजनों पर झूमे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर में सोमवार रात रूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया वहीं भजन कीर्तन से बाबा को रिझाया गया। कस्बे के भजन गायक हनुमान कुदाल ने हनुमान बाबा व भोले नाथ के भजनों से भक्ति की सरिता बहाई। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। यहां निखिल रिझवानी ने झूलेलाल व बाबा रामदेव के भजन गाए। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि पंडित पवन उपाध्याय, अनिल उपाध्याय ने रूद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया। कार्यक्रम में नरेंद्र गुरनाणी, कमल गुरनाणी, तरून गुरनाणी, विमल गुरबाणी, जीतु आलवानी, हर्ष गुरनाणी, ललीत गुरनाणी, रवि रिझवानी, नरेन रिझवानी, मुकेश संगवानी, आकाश खटनाणी, सन्नी रिझवानी, चुन्नु खटनाणी, जसवंत सगवानी, दिनेश धनवानी, सुनील थदानी, खुशी खटनाणी, खुशालचंद जेठवानी दक्ष संगवानी, करन धामेचा, राहुल खटनाणी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एकत्र रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर में सोमवार रात भजन कीर्तन में झूमे श्रद्धालु।