May 21, 2026
00012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस पर 14 व 15 अगस्त को क्षेत्र के गांव बिग्गा में दो दिवसीय खेलों का आयोजन होगा। नेहरू युवा मंडल के तत्वाधान में आयुवर्ग 10 से 12 वर्ष , 12 से 15 वर्ष, 15 से 20 वर्ष तथा फ्री एज ग्रुप के आयोजन होंगे। मंडल के गणेश रंगा ने बताया कि आयोजन में दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर तथा लंबी कूद व कबड्डी, शूटिंग बॉलीवाल के खेल होंगे। विभिन्न गांवो से कबड्डी की टीमें भाग लेगी। खेलों का उद्घाटन कल सुबह 8 बजे होगा तिाा 15 अगस्त को शाम 6 बजे राप्रा हजारीमल विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उपखंड से खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें व खिलाड़ी 9649163604 और 7003739682 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है।