






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। श्रीक्षत्रिय युवक संघ की संदेश यात्रा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पहुंची और पूरे अंचल में एक दर्जन स्थानों पर यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। यात्रा अतिथि जयसिंह सागु ने कहा कि बताया कि श्रीक्षत्रिय युवक संघ 77 वर्षों से युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन कर रहा है जिससे युवा अपने महान पूर्वजों को प्रेरक मानकर क्षात्र धर्म को अपनाते हुए समाज हित में अपना योगदान दे सकें। सागु ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आगामी 28 जनवरी 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले पूज्यश्री तनसिंहजी के जन्मशताब्दी समारोह में हर एक गांव से हर घर से भागीदारी सुनिश्चित करना है।
वक्त आ गया है समाज अपने मूल्यों को पुर्नस्थापित करें-सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने फूलमाला से यात्रा रथ का स्वागत करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज अपने मूल्यों को पुर्नस्थापित करें। युवा पीढ़ी को दिशा देने की जो जिम्मेदारी श्रीक्षत्रिय युवक संघ द्वारा उठाई जा रही है वह हर समाज के लिए प्रेरणीय है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा, श्याम महर्षि, तुलसीराम चौरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, बंशीलाल सुथार, मोहन नाई, महेश राजोतिया, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह सेरूणा, रतनसिंह केऊ, समुद्रसिंह धीरदेसर, महेंद्रसिंह धर्मास, मांगीलाल गोदारा, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, विक्रमसिंह सत्तासर, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल प्रजापत, विक्रम शेखावत, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, सोहनलाल ओझा, सहित चांदरतन सेठिया, लाला झंवर, बजरंग दल के शिव पालीवाल, वासुदेव, विकास प्रजापत, अरुण पारीक, गजानंद बोहरा, विप्र फाउंडेशन सुरेंद्र चुरा, उपसरपंच मांगुसिंह जोधासर, महेंद्र राजपूत, जगमालसिंह, शैतान सिंह कीतासर, भागीरथसिंह धर्मास, हरिसिंह गुसाईंसर, देवीसिंह नोसरिया, गिरधारी जोशी, अरुण, लोकेश जांगिड़, गज्जू माली, जावेद खान, अकबर खान, किशन पूरी, नरेश पूरी, ओमसिंह, विजयसिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, अगरसिंह कोटासर, कल्याणसिंह जैसलसर, भागीरथसिंह झंझेऊ, गज्जूसिंह पुन्दलसर, गुलाबसिंह लखासर, सुमेरसिंह गोपालसर, ओमपालसिंह जोधासर सहित संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहें।
एक दर्जन स्थानों पर स्वागत, भेंट दी गीता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा का मोमासर, सत्तासर, लालासर, आडसर, ठुकरियासर, श्रीडूंगरगढ़ शहर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा सहित कई गांवो में स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने भी भाग लिया व पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा रथ का स्वागत किया। यात्रा के अतिथियों को यथार्थ गीता भेंट दी गई व श्रीक्षत्रिय युवक संघ के सदस्यों ने सभी का आभार जताया।




