






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। आगामी 5 अक्टूबर 2025 को बीकानेर में माणक गेस्ट हाउस में शाम 4 बजे स्वर्णकार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह व श्रीअजमीढ़ जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर की शैक्षणिक, खेल व राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समाज के विष्णु सोनी ने बताया कि गत वर्ष क्षेत्र की 40 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया था। वहीं इस बार श्रीडूंगरगढ़ अचंल से समाज बंधु जागरूकता के साथ 24 सितंबर तक प्रतिभाओं का आवेदन करवाए। जिससे कोई सम्मान से वंचित ना रहें। समारोह में वे सभी प्रतिभाएं जिन्होंने 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत, उच्च शिक्षण की डिग्री में 65 प्रतिशत, नेट, सेट, नीट, आईआईटी, क्लेट जैसी परीक्षाओं में चयनित, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभांए, खेलों में राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती है। आवेदन भरने के लिए व अधिक जानकारी के लिए समाज के सक्रिय युवा पवन गोयतान 9828127127 या विष्णु सोनी 8696533303 से संपर्क किया जा सकता है।




